फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Children walking on the fire dispute

बच्चों के विवाद पर चल गई गोलियां

Sat, 18 Jun 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 18 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Children walking on the fire dispute
क्राइम
नई मंडी कोतवाली के गांव बझेड़ी में बच्चों में हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में पहले मारपीट हुई और बाद में गोलियां चल गईं।। इसमें दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सुरक्षा एवं शांति के मद्देनजर गांव में फोर्स को तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बझेड़ी में शुक्रवार दोपहर गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने के दौरान आगे पीछे बैठने को लेकर बच्चों में रार हो गई। वही खड़े एक युवक ने एक बच्चे को चांटा मार दिया और धमका दिया। बच्चे ने सारी बात घर जाकर बताई।
विज्ञापन


इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। उस समय तो लोगों ने मामले को दबा दिया। शाम के समय फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में पहले मारपीट और फिर फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग होने से बझेड़ी में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। लोग अपने घरों में दुबक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची। अधिकारियों को गोली चलने का पता चला तो तुरंत भारी पुलिस फोर्स गांव में भेजा गया। पुलिस ने गांव में जाकर लाठियां फटकार लोगों को मौके से भगाया। मौके से पुलिस को दो युवक शहजाद और नूर मोहम्मद पैरों में गोली लगने से घायल मिले।


पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। बाद में पुलिस ने गांव में काफी देर तक आरोपियों की तलाश की। लेकिन पुलिस को देख आरोपी गांव से भाग गए। ऐहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed