फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CCTV footage

सीसीटीवी फुटेज में खंगाले राजा के हत्यारे, पुलिस बाइक का नंबर पता करने में लगी      

Mon, 10 Apr 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 10 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage
cctv
खतौली में भाजपा नेता राजा वाल्मीकि हत्याकांड के पांचवें दिन पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों की पहचान करने के लिए जीटी रोड पर लगे अधिकतर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। पुलिस को शक है कि बाइक पर बैठकर भागते समय बदमाशों ने कहीं तो अपने नकाबों को चेहरे से हटाया होगा। अगर हटाया होगा तो किसी न किसी कैमरे की फुटेज में बदमाशों के चेहरे दिखाई पड़ सकते हैं।      
विज्ञापन


मोहल्ला देवीदास निवासी राजा वाल्मीकि की हत्या को पांच दिन का समय बीत चुका है। पुलिस अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है। राजा हत्याकांड का खुलासा करना पुलिस के लिए सिर दर्द बन चुका है। होली चौक पर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पल्सर बाइक सवार तीन बदमाश आते और राजा वाल्मीकि की हत्या करने के बाद तेजी से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


दो बदमाशों ने चेहरों पर नकाब लगा रखा है, जबकि बीच में बैठा तीसरा बदमाश बिना नकाब लगाए दिखाई दे रहा है। बदमाश पहचान में नहीं आ रहे हैं। फुटेज में बाइक का नंबर भी नहीं दिखाई दे रहा है। पुलिस को शक है कि बदमाशों ने बाइक पर भागते समय कहीं तो अपने चेहरों से नकाब हटाया होगा और जिन रास्तों को भी वे भागे होंगे,  उस रास्ते पर लगे किसी न किसी कैमरे की फुटेज में उनके चेहरे साफ दिखाई दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक के नंबर का पता लगाने के लिए पुलिस ने रविवार को सर्च अभियान चलाया और जीटी रोड पर व्यापारियों की दुकानों पर लगे कई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालीं। पुलिस जीटी रोड के अलावा भी अन्य रास्तों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी है। इंस्पेक्टर का दावा कि हत्यारे पुलिस की नजरों से बच नहीं सकेंगे। पकड़ में आते ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, मुकदमे में हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोपी बनाए गए नगर पालिका अध्यक्ष पारस जैन को पांचवें दिन भी पुलिस ने हिरासत में लिए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed