फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bullets blew three injured

जमीन विवाद में गोलियां चलीं, तीन घायल 

Sun, 31 Jul 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 31 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bullets blew three injured
क्राइम
जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद गोलियां चल गईं। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बामुश्किल स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


रतनपुरी के गांव रियावली निवासी किसान उमर मोहम्मद पुत्र नूरमोहम्मद व बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव मेहलजना निवासी किसान आरिफ के खेत रियावली के जंगल में बराबर स्थित हैं। इन दोनों को जमीन विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। आरिफ के पक्ष में कोर्ट से कोई आदेश हुआ था।
विज्ञापन


जिससे उसके लोग जमीन पर कब्जा करने के लिए गए थे। इसकी खबर लगने पर उमर मोहम्मद पक्ष के लोग भी खेतों पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हो गई। जिस पर आरिफ पक्ष के लोगों ने गोली चला दी। जिसमें उमर मोहम्मद, भाई अनवर और नजाकत घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस जंगल में पहुंची। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत किया और घायलों को बुढ़ाना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायलों की ओर से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर दिए जाने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed