फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   avaidh kamelon par police ka chhapa

शहर में अवैध कमेलों पर पुलिस का छापा

Sun, 26 Mar 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
avaidh kamelon par police ka chhapa
खालापार में छापेमारी के दौरान बरामद पशु को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर।  पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे कमेलों पर छापामारी की। पुलिस कार्रवाई को देख मीट के धंधे में लगे लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने एक युवक को लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। कमेले से पुलिस ने सात जिंदा कटड़े बरामद किए हैं। मीट दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए।                   
विज्ञापन


अवैध रूप से चल रहे कमेलों और मीट कारोबार को पुलिस ने अपने रडार पर ले लिया है। पुलिस कार्रवाई से बाजारों से मीट और अंडों की ठेलियां गायब हो चुकी हैं। शनिवार दोपहर सीओ सिटी तेजबीर सिंह और शहर कोतवाल पीपी सिंह भारी फोर्स के साथ खालापार स्थित कई कमेलों पर दबिश दी। करीब आधा दर्जन जगहों पर दबिशें दी गई। 
विज्ञापन


भारी फोर्स  को देख मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने अवैध कमेले से सात जिंदा कटड़े बरामद किए। बरामद कटड़ों को टेंपू मे लादकर कमेलों से निकलवाया गया। पुलिस ने वहां से युवक को लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शहर कोतवाली लाकर हवालात में बंद कर दिया गया। खालापार में लोगों ने पुलिस कार्रवाई को लेकर विरोध प्रकट किया। इसके बाद फोर्स ने बकरा मार्केट स्थित मीट की दुकानों पर दबिश दी। भारी पुलिस बल देख मीट दुकानदार दुकानें बंद कर फरार हो गए।           
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed