{"_id":"5cc4a94ebdec22075d2383be","slug":"attack-on-school-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्कूल बस पर किया हमला
Sun, 28 Apr 2019 12:43 AM IST
NAVEEN GUPTA
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
चालक के साथ मारपीट की घटना होने पर रोती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर के बुढ़ाना मोड़ पर शनिवार सुबह गांव पीनना में बच्चों को लेने जा रही पब्लिक स्कूल की बस पर आरोपियों ने हमला कर दिया। साइड देने को लेकर हुए मामूली विवाद में हुए हमले में बस चालक के साथ ही कई स्कूली बच्चे भी चोटिल हो गए, जिससे चीखपुकार मच गई। सूचना के बावजूद पुलिस के नहीं पहुंचने से गुस्साए अभिभावकों ने बुढ़ाना मोड़ पर जाम लगा दिया, जिस पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेते हुए बमुश्किल जाम खुलवाया। हालांकि बाद में थाने पहुंचकर दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया।
शहर के शामली रोड स्थित ग्रीनलैंड मॉडर्न पब्लिक स्कूल की बस शनिवार सुबह बच्चों को लेने गांव पीनना जा रही थी। उसके पीछे एक अन्य पब्लिक स्कूल की स्कूली वैन भी बच्चों को लेने पीनना की ही तरफ जा रही थी। रास्ते में दोनों स्कूली वाहनों के चालकों के बीच साइड देने को लेकर कहासुनी हो गई, जिसमें ग्रीनलैंड स्कूल बस के चालक नीरज ने स्कूल वैन के चालक को थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साए वैन चालक बुढ़ाना मोड़ पर पहुंच गया और फोन कर कई साथियों को भी बुला लिया। कुछ देर बाद जैसे ही ग्रीनलैंड स्कूल की बस पीनना से शहर की तरफ लौटी, स्कूल वैन के चालक व उसके साथियों ने उसे जबरन रुकवा लिया। बस रुकते ही आरोपी डंडे व बेल्टें लेकर उसमें चढ़ गए और चालक नीरज पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में चालक सीट के पास बैठे कई बच्चे भी चोटिल हो गए, जिससे बस में अफरातफरी मच गई और माहौल बच्चों की चीख-पुकार से गूंज उठा। स्कूल बस पर हमला होता देख कुछ राहगीरों ने बुढ़ाना मोड़ चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी, लेकिन आरोप है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने पुलिस कंट्रोल रूप को फोन करने की सलाह देकर कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया।
घटना की सूचना मिलने पर उक्त स्कूल बस में मौजूद बच्चों के परिजन भी मौके पर जा पहुंचे, जिस पर हमलावर फरार हो गए। वहीं, तब तक भी थाना पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने से अभिभावक आगबबूला हो गए और बुढ़ाना मोड़ पर जाम लगा दिया। जाम लगाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई और इंस्पेक्टर अनिल कपरवान टीम के साथ तत्काल मौके पर जा पहुंचे। इसके बाद आरोपी स्कूल वैन चालक समेत कई हमलावरों को हिरासत में लेते हुए बमुश्किल अभिभावकों व ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए जाम खुलवाया गया। घायल बस चालक व बच्चों का मेडिकल भी कराया गया, लेकिन थाने पहुंचने पर काफी गहमागहमी के बाद आखिरकार दोनों पक्षों में समझौता हो गया, जिस पर पुलिस ने चेतावनी देते हुए हमलावरों को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया।