फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   attack on moolana nazeer in muradnarar

मौलाना नजीर के पहुंचने पर भड़की भीड़, हंगामा

Fri, 28 Aug 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जानसठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, जानसठ Updated Fri, 28 Aug 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
जानसठ। मुरादनगर में मौलाना नजीर पर हुए हमले के बाद जिले का माहौल गरमा गया। मौलाना के जानसठ पहुंचने से पहले ही हजारों लोग मदरसे में एकत्र हो गए। लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया और हमलावरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देर रात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को किसी तरह समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


मुरादनगर में मौलाना नजीर पर हुए हमले की सूचना जिले में पहुंचते ही तनाव फैल गया और पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। देर शाम मौलाना नजीर पहले खतौली पहुंचे। खतौली में लोगों ने उनके सलामती के लिए दुआएं कीं। इसके बाद मौलाना का काफिला जानसठ के लिए बढ़ा।
विज्ञापन


जानसठ में गंज मोहल्ला स्थित मदरसे में उनके पहुंचने से पहले ही हजारों लोग उनके इंतजार में खड़े हुए थे। मौलाना नजीर के पहुंचते ही लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ते देख जानसठ एसडीएम उमेशचंद्र मिश्रा और एसपी क्राइम राकेश जौली समेत आसपास के थानों का फोर्स मदरसे में पहुंचा और लोगों को किसी तरह समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ का कहना था कि मौलाना पर हमला किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों का कहना था कि मुरादनगर में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। भीड़ ने नारेबाजी करते हुए पुलिस से भी धक्का-मुक्की की कोशिश की।


बाद में अधिकारियों ने बंद कमरे में मौलाना नजीर से वार्ता की और मामले को शांत कराने में सहयोग करने की अपील की। देर रात तक हजारों लोगों की भीड़ मदरसे में एकत्र थी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौलाना से अंदर कमरे में वार्ता कर रहे थे। मौलाना की मांग थी कि उनकी तहरीर पर हमले का मुकदमा दर्ज किया जाए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वह तहरीर दें दें उसे मुरादनगर भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed