फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arti murder

प्रेमी ने ही किया था आरती का कत्ल

Mon, 12 Dec 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Arti murder
पकड़े गए युवती के हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला
चार दिन से चल रहा फुगाना की युवती की हत्या का सस्पेंस खत्म हो गया है। रविवार को पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। अवैध संबंधों में उसकी हत्या की गई थी। एसपी देहात ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर दोनों आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। पुलिस के अनुसार शादी का विरोध करने पर युवती की हत्या उसी के प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आलाकत्ल दरांती, दो मोबाइल और एक लोवर बरामद कर लिया। दोनों हत्यारोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन


चार दिन पूर्व फुगाना निवासी युवती आरती खेत में गन्ना छीलने के लिए गई थी। बृहस्पतिवार को उसका शव खेत में पड़ा हुआ मिला था। धारदार हथियार से गर्दन काटकर उसकी हत्या की गई थी। हत्या से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था, ग्रामीणों और परिजनों ने शुक्रवार को शव रख कर मेरठ-करनाल हाईवे जाम किया था और शनिवार को मृतका के परिजनों ने शव को घर में ही रखकर हत्या का खुलासा नहीं होने तक दाह-संस्कार करने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन


अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया था। रविवार को पुलिस ने हत्या करने वाले गांव के ही दो आरोपियों पिंकी पुत्र राजेंद्र और हरेंद्र पुत्र सुरेश को गिरफ्तार कर मीडिया के सामने पेश किया। एसपी देहात विनीत भटनागर ने बताया कि पिंकी के काफी दिनों से आरती से प्रेम संबंध थे। कई माह पूर्व हुई पिंकी की शादी का वह विरोध करती थी। रोजाना आरोपी के घर जाकर वह उसकी पत्नी से लड़ती थी। बुधवार को पिंकी ने मृतका को गांव से बाहर खेत में बुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां शादी को लेकर दोनों में फिर से रार हो गई। पिंकी ने युवती से कहा कि वह उसकी पत्नी से झगड़ा न करे, लेकिन वह नहीं मानी और आरोपी से खेत में झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस बात से नाराज आरोपी ने साथी हरेंद्र के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों से आला कत्ल दरांती, दो मोबाइल फोन और लोवर बरामद किया है। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है।       

पहले गला दबाया फिर दरांती से गर्दन काटी      
मुजफ्फरनगर। पिंकी ने पहले प्रेमिका का गला दबाया तो वह अचेत हो गई। फिर दोबारा से चुनरी से गला दबाया, मुंह में भी चुनरी ठूंस दी और उसकी नाक दबा दी। इतना करने के बाद भी आरोपी का उसके जिंदा रहने का डर सताने लगा। गांव गया और दंराती लाया, मौके पर जाकर आरती की गर्दन रेत दिया। इस दौरान साथी हरेंद्र भी मौजूद रहा।

धरना-प्रदर्शन में भी दोनों शामिल थे     
मुजफ्फरनगर। फुगाना में आरती के शव को लेकर तीन दिन तक चले हंगामे में दोनों आरोपी जाम और घर में रखे शव के हंगामे के दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। दोनों आरोपी मृतक पक्ष के साथ खड़े नजर आ रहे थे। पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग करते रहे। सर्विलांस पर फोन लगते ही दोनों का राज खुल गया और पुलिस गिरफ्त में आ गए। मृतका और प्रेमी के बीच घटना से पूर्व फोन पर 1800 सेकेंड बात हुई थी, यहीं से आरोपी पुलिस की निगाह में चढ़ गया था।       


हंगामा करने वाले राजनैतिज्ञ लोगों पर होगी कार्रवाई      
मुजफ्फरनगर। युवती की मौत के बाद दो दिन तक जाम लगाने और हंगामा करने वाले राजनीतिक लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है। अधिकारियों के अनुसार जिन लोगों ने पुलिस का सहयोग किया उन्हें छोड़कर बाकी जाम लगाने वाले और हंगामा करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेंगी। इसकी तैयारी चल रही है, पुलिस नाम पता करने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में जुटी है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed