फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arrested, accused of robbing Rs 25 lakh

25 लाख रुपये की लूट का आरोपी पकड़ा

Sat, 10 Sep 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 10 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Arrested, accused of robbing Rs 25 lakh
डेमो पिक
नईमंडी कोतवाली पुलिस ने बागपत के बीड़ी कारोबारी से 25 लाख की लूट करने के आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस को उससे लूटी गई रकम से मात्र 2500 रुपये, एक तमंचा और एक कारतूस मिला है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह विश्वकर्मा चौक से चेकिंग के दौरान एक बदमाश को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह शाहरुख पुत्र मुर्सलीन शहर कोतवाली के किदवई नगर का रहने वाला है।  दो माह पूर्व बागपत के बीड़ी व्यापारी से दोघट थाना क्षेत्र में हुई 25 लाख की लूट में वह शामिल रहा था।
विज्ञापन


उस लूट से उसे 30 हजार रुपये ही मिल पाए थे। लूट में शामिल रहे साथियों से उसका बाकी पेमेंट का हिसाब होना बाकी है। लूटी गई रकम से 2500 रुपये पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद किए हैं। शाहरुख के पास से पुलिस को एक तमंचा और एक कारतूस भी मिला है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed