फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anil Dajana brought to the muscle on tight security

कड़ी सुरक्षा में पेशी पर लाया गया अनिल दुजाना    

Sat, 27 May 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 27 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Anil Dajana brought to the muscle on tight security
कड़ी सुरक्षा में पेशी पर लाया गया शातिर अनिल दुजाना। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर। महाराजगंज जेल से कुख्यात अनिल दुजाना को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेशी पर लाया गया। इस दौरान पुलिस ने कचहरी परिसर को छावनी में तबदील कर दिया। दुजाना बुलेटप्रूफ जैकेट पहने हुआ था। पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की मदद से कचहरी परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। कोर्ट परिसर में आने जाने वालों की तलाशी ली गई।  
विज्ञापन


2011 में छपार निवासी खाद व्यापारी राजीव त्यागी की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। इससे पूर्व राजीव के भाई संजीव त्यागी की भी बदमाशों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जब वह छपार स्थित खाद की दुकान पर बैठा हुआ था। इसके पुलिस ने अनिल दुजाना आदि को आरोपी बनाया था। जनपद में काफी चर्चित रहे खाद व्यापारी दोनों सगे भाई राजीव और संजय त्यागी हत्याकांड का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। संजीव की हत्या के मामले में उसके पिता कुबेरदत्त त्यागी की गवाही होनी है।
विज्ञापन


जिसके चलते उसने सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी कर रखी है। खाद व्यापारी संजय त्यागी की हत्या के मामले में महाराजगंज जेल में बंद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अनिल दुजाना को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एडीजे-5 रविंद्र कुमार चतुर्थ की अदालत गैंगेस्टर कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने कचहरी परिसर में सघन चेकिंग और तलाशी अभियान चलवाया। पुलिस व पीएसी के जवानों ने कचहरी में आने वाले लोगों की तलाशी ली और उनके वाहन भी चेक किए।  कोर्ट परिसर के साथ उसके आसपास भी  चेकिंग एवं तलाशी की गई। कोर्ट में पेशी के बाद उसे पुन: महाराजगंज जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed