फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   allegation of rape

रेप के आरोप में जेल गया प्रेमी

Sun, 30 Aug 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 30 Aug 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस कस्टडी से चकमा देकर निकल जाने वाली प्रेमी संग कई दिन रही युवती कोर्ट में प्रेमी के खिलाफ बोली। युवक पर रेप करने का आरोप लगाया। मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट में लड़की नाबालिग बताई गई। पुलिस ने रेप की धारा में आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमी युगल घर से फरार हो गया था। कई दिन बाद पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था। इसके बाद लड़की शहर कोतवाली में पुलिस कस्टडी से चकमा देकर फरार हो गई थी। पुलिस ने फिर उसे पकड़ लिया था और कोर्ट में बयान कराए, जिसमें प्रेमिका ने प्रेमी पर जबरन घर से ले जाकर रेप करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


लड़की के मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट में उसकी उम्र 17 साल बताई गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों की तरफ से तहरीर दी गई। प्रेमी मोहसिन पर नाबालिग लड़की का रेप करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया है। बाद में उसे जेल भेजा गया है। बताते चलें कि इस मामले में कोतवाली से चकमा देकर लड़की के फरार होना पुलिस के लिए बेवजह की मुसीबत बना हुआ है।


उस वक्त ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी फंसे हुए हैं। एसएसपी की तरफ से इस पर मांगी गई रिपोर्ट का जवाब देना बाकी है। अफसर दोषी मानकर कार्रवाई भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed