फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ADG was angry at the death of detainees

बंदियों की मौत पर नाराज हुए एडीजी

Sun, 01 Nov 2015 01:24 AM IST
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 01 Nov 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
ADG was angry at the death of detainees
मुजफ्फरनगर। लखनऊ से आए एडीजी कारागार देवेंद्र सिंह चौहान ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था को सुधारने के निर्देश देते हुए कारागार अधिकारियों के पेंच कसे। जेल में दो बंदियों की बीमारी से मौत की जानकारी ली। एडीजी ने बंदियों से अकेले में बात कर उनकी परेशानियों को भी जानने का प्रयास किया।
विज्ञापन


प्रदेश के एडीजी कारागार देवेंद्र सिंह चौहान शनिवार दोपहर एक बजे जिला कारागार पहुंचे। अचानक एडीजी के पहुंचने से कारागार अधिकारियों और स्टाफ में अफरातफरी मच गई। सबसे पहले जेल अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां रखी दवाइयों के बारे में बारीकी से पूछताछ की।
विज्ञापन


पिछले दिनों बीमारी से मरे दो बंदियों के बारे में चिकित्सा प्रभारी डॉ चंद्रगुप्त से पूछताछ की गई। बंदियों का इलाज सही तरह से नहीं होने के आरोप बंदियों ने लगाए हैं। इस पर एडीजी ने डॉक्टरों को आड़े हाथ लिया और भविष्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी ने अस्पताल की अन्य सुविधाओं की जानकारी भी मौजूद स्टाफ से ली। अस्पताल की साफ-सफाई से भी एडीजी संतुष्ट नजर नहीं आए। अस्पताल के स्टाफ से बंदियों के इलाज में कोताही नहीं बरतने के आदेश दिए । बीमारी के कारण बंदियों की मौत पर रोष जताया।


बंदियों की बैरकों में पहुंचे अौर उनसे समस्याओं के बारे में  पूछा और उनसे जेल के हालात की जानकारी ली। इसके बाद एडीजी ने भंडारा, बैरकों, वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम आदि जगहों का निरीक्षण किया।

जेल के दस्तावेजों में दर्ज रिकार्ड को भी चेक किया। फाइलों के रखराव और स्टोर रूम में सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed