फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डेढ़ क्विंटल गोमांस बरामद कर एक आरोपी दबोचा

डेढ़ क्विंटल गोमांस बरामद कर एक आरोपी दबोचा

Thu, 29 Nov 2018 11:59 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ क्विंटल गोमांस बरामद कर एक आरोपी दबोचा
किदवईनगर में डेढ़ क्विंटल मांस बरामद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला किदवईनगर में हड्डी गोदाम के पास स्थित घर में दबिश देकर पुलिस ने गोकशी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य फरार हो गए। मौके से करीब डेढ़ क्विंटल मांस व कटान के उपकरण बरामद किए गए हैं।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवईनगर स्थित हड्डी गोदाम के पीछे स्थित एक मकान पर पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के सूचना के आधार पर दबिश दी। एसआई सतेंद्र सिंह के अनुसार मौके पर चार लोग गोकशी करते मिले, जिनमें से शमीम उर्फ छोटा पुत्र अनवार को घेराबंदी कर दबोच लिया गया, जबकि तीन अन्य फरार हो गए। मौके पर करीब डेढ़ क्विंटल मांस, पशु अवशेष व कटान के उपकरण बरामद किए गए। एसआई ने बताया कि जांच में चिकित्सक ने बरामद मांस गोवंश का होने की पुष्टि की है। पुलिस ने पकड़े गए शमीम उर्फ छोटा के साथ ही मौके से फरार हुए मुस्तकीम कुरैशी पुत्र शफी कुरैशी, सालिम उर्फ मुंशी कुरैशी और आबिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed