फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्राइवेट बस से उतारकर दो पक्षों में मारपीट

प्राइवेट बस से उतारकर दो पक्षों में मारपीट

Sat, 06 Oct 2018 11:50 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
प्राइवेट बस से उतारकर दो पक्षों में मारपीट
प्राइवेट बस से उतारकर दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

चरथावल। हिंडन चौकी के निकट थानाभवन की तरफ से आ रही प्राइवेट बस में दो पक्षों में मारपीट हो गई। बस में अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों से एक-एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने देर शाम दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
बिरालसी निवासी संजय पुंडीर की गांव के सलेक से रंजिश चल रही है। आरोप है कि संजय ने शिक्षा विभाग में तैनात सलेक के संबंध में विभाग से सूचना मांगी थी। सूचना मिलने के बाद कागजात संदिग्ध मिलने पर सलेक जेल गया था। हाल में वह जेल से छूटकर आया था। शनिवार को हिंडन नदी-नगला राई के बीच में प्राइवेट में बस से उतारकर संजय पर हमला कर दिया, जिसमें संजय घायल हो गया। पीड़ित ने सलेक चंद समेत तीन हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करा दिया। दूसरी ओर, सलेक चंद का आरोप है कि संजय समेत दो युवकों ने उस पर जानलेवा हमला किया, जिसमें वह घायल हो गया। थानाध्यक्ष विंध्याचल तिवारी ने बताया कि घायल सलेक की तहरीर पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
विज्ञापन

छात्राओं पर छींटाकशी, मोबाइल नंबर मांगने पर हंगामा
चरथावल। चरथावल से पढ़ने के बाद गांव लौट रही दो छात्राओं के साथ दो शोहदों ने रास्ते में सरेराह छींटाकशी शुरू कर दी। मौके से दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को कसबे के बाहरी छोर पर स्थित एक बस्ती के दो युवकों ने गांव जा रही दो छात्राओं से छींटाकशी शुरू कर दी। दोनों लड़कियों से मोबाइल नंबर मांगे, तो मौके पर छात्राओं ने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर मौके पर लोगों ने दोनों युवकों को पकड़कर धुनाई की। छात्राओं से अभद्रता पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। काफी देर बाद दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया। लोगों को आरोप है कि सरेराह बाइक पर सवार नवयुवक गांवों के रास्ते में स्कूल से पढ़कर जाने वाली छात्राओं पर छींटाकशी करते हैं. जिससे कभी भी माहौल खराब हो सकता है। एसओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कोई तहरीर नहीं आई है। कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका है। पकड़े गए आरोपी नई बस्ती चरथावल देहात निवासी अब्दुल्ला और साबिर के खिलाफ आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed