{"_id":"5bb3b7dd867a554f143212e0","slug":"91538504669-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हात्स्त्राओं से छेड़छाड़ को लेकर बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हात्स्त्राओं से छेड़छाड़ को लेकर बखेड़ा
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्राओं को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। खालापार में मंगलवार दोपहर कॉलेज से लौट रही तीन छात्राओं के साथ बाइक सवार दो युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। मनचलों ने पहले तो छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्राओं से मारपीट व बदसलूकी की। फिर उन्हें बचाने पहुंचे दो युवकों पर भी हमला कर दिया, जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इससे गुस्साए लोगों ने आरोपियों की घेराबंदी की तो वे बाइक छोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी छात्रा आर्य समाज रोड पर एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। मंगलवार दोपहर वह दो छात्राओं के साथ कॉलेज की छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थी। जब तीनों छात्राएं फक्करशाह टंकी चौक के निकट पहुंचीं, तो बाइक सवार दो युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। छात्राओं ने आरोपी युवकों का विरोध किया। इस पर युवकों ने छात्राओं के साथ हाथापाई करते हुए उनके साथ बदसलूकी कर दी। शोर मचाने पर फक्करशाह चौक निवासी मतीन व मुनीर ने मौके पर पहुंचकर मनचलों का विरोध किया. तो उन्होंने उक्त दोनों युवकों पर भी हमला कर दिया, जिसमें मतीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह देख आसपास के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद उन्होंने दोनों आरोपियों की घेराबंदी की ली। खुद को घिरा देर आरोपी अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के समक्ष लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने उनके द्वारा छोड़ी गई बाइक कब्जे में लेते हुए दोनों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। इस पर पुलिस ने एक अन्य युवक को शक के आधार पर भी हिरासत में लिया है। घटना के बाद जहां छात्राओं के परिजनों ने थाने पहुंचकर दोनों मनचलों के खिलाफ नामजद तहरीर दी, वहीं स्थानीय लोगों ने भी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि छात्राओं के बयान लिए जा रहे हैं, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
महत्वपूर्ण
लोगों की घेराबंदी पर बाइक छोड़कर धमकी दे फरार हुए आरोपी
गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने पुलिस के समक्ष किया हंगामा