फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच पथराव

डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच पथराव

Sat, 23 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच पथराव
डीजे बजाने के विवाद में दो समुदाय के बीच संघर्ष
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। चंधेड़ी गांव में देर रात शादी समारोह में तेज आवाज में डीजे बजाने के विवाद में दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर पथराव होने से गांव में अफरातफरी का आलम हो गया। इस घटना में दोनों समुदायों के छह ग्रामीण घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने इस घटना के दोनों पक्षों के 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव चंधेड़ी में बृहस्पतिवार देर रात रामकुमार आदि के यहां शादी समारोह में डीजे बज रहा था। तेज आवाज में डीजे बजाने केे लेकर रामकुमार व सोनू आदि की नाहिद व जहीर आदि के साथ कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। घटना की सूचना मिलने से दोनों पक्षों के दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए थे। गांव में तनाव बढ़ने पर दोनो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाहिद पक्ष के घायल नाहिद, मोहसीन व शहजाद तथा सोनू पक्ष के सोनू ,नरेश व बिहारी को चिकित्सालय में भर्ती करवाया था। इस घटना में पुलिस ने दोनो पक्षों के खिलाफ एक दूसरे पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने इस घटना के दोनो पक्षों के 16 ग्रामीणों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी का चालान कर दिया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर चंधेड़ी गांव में शुक्रवार को पुलिस बल तैनात कर दिया है। इस घटना को लेकर दोनो पक्षों के ग्रामीण आपसी समझौता करवाने के प्रयास में लगे हैं। पुलिस ने कहा कि किसी को माहौल खराब करने की छूट नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed