{"_id":"5abfd7764f1c1bc7618b4c04","slug":"91522521974-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तितावी खरीद रहा अवैध गन्ना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तितावी खरीद रहा अवैध गन्ना
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
तितावी मिल पर अवैध गन्ना खरीदने का आरोप
मुजफ्फरनगर। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने तितावी चीनी मिल पर अवैध रूप से हरियाणा का गन्ना खरीदने और किसानों को पर्ची जारी नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मिल प्रबंधतंत्र के लोग गन्ना माफिया से मिले हुए हैं।
भाकियू जिलाध्यक्ष का आरोप है कि आईपीएल शुगर मिल तितावी प्रबंधन के लोग गन्ना माफिया से मिले हैं। शुगर मिल के वास्तविक किसानों के खेतों में आज भी 50 प्रतिशत गन्ना खड़ा है, क्योंकि उन्हें पर्ची नही मिली है। दूसरी तरफ गन्ना माफिया की जेब में कई- कई पर्ची रहती है। आरोप लगाया कि गन्ना सीमिति और शुगर मिल प्रबंधन की इन माफिया से सीधे साठगांठ है। पिछले हफ्ते शुगर मिल के किसानों ने मिल प्रांगण में ही फर्जी पर्ची पकड़ी और हंगामा काटा। घोटाले का भंडाफोड़ हुआ, जांच में पाया गया कि कुछ लोगों को भरपूर पर्ची जारी कर दी गई। एक किसान ने सचिव की मुहर लगी और साइन की कुछ फर्जी पर्ची दिखाई। डीसीओ से इस संबंध में बात की गई तो शुगर मिल के आईटी विभाग के कर्मचारी पर कार्रवाई की बात की गई। कार्यवाही के बाद भी फर्जी पर्ची मिल रही है।
द्वारका सिटी में दो पक्ष भिड़े
मुजफ्फरनगर। नई मंडी की द्वारिका सिटी में शनिवार देर रात किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि द्वारिका सिटी में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर नई मंडी हरशरण शर्मा ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अभी किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।