{"_id":"59c95af54f1c1bc0538b4685","slug":"91506368245-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसीकलां से किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसीकलां से किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
बसीकलां से किशोर लापता
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव बसीकलां से एक किशोर लापता हो गया। लापता किशोर के पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। थानाक्षेत्र के गांव बसीकलां निवासी इस्लाम ने बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा वकार रविवार दोपहर के समय घर से खेलने के लिए गया था। जब शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। स्थानीय पुलिस ने ईओ की तहरीर पर कस्बे के पैंठ मैदान की कुछ जमीन बेचने को लेकर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। कस्बे में स्थित पैंठ मैदान पर दो पक्षों के बीच हाईकोर्ट में मुकदमा चल रहा है। एक पक्ष के लोगों ने जमीन का कुछ हिस्सा बेच रखा है। नगर पंचायत के ईओ ने बेची गई भूमि को अवैध बताते हुए पांच लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने ईओ की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राशन की दुकान निलंबित की गई
मुजफ्फरनगर। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव ने बताया कि जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने के कारण नईमंडी की जुगमंदर दास एंड संस उचित दर विक्रेता की दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इस दुकान से संबंधित समस्त कार्डधारकों को रमेश अग्रवाल नईमंडी की दुकान से अस्थाई रूप से संबद्ध किया गया है।