फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stabbing and firing over a kitten; four injured.

Meerut News: बिल्ली के बच्चे को लेकर चाकूबाजी और फायरिंग, चार घायल

Fri, 18 Sep 2026 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Stabbing and firing over a kitten; four injured.
शौकीन गार्डन में हुई वारदात, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के शौकीन गार्डन में बिल्ली के बच्चे को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट, चाकूबाजी और फायरिंग में बदल गया, जिसमें चार लोग घायल हुए।

शौकीन गार्डन निवासी मिरीजा बृहस्पतिवार रात पड़ोसी के घर के पास अपना बिल्ली का बच्चा लेने गई थीं। इसी बात पर दूसरे पक्ष से उनका झगड़ा हो गया। आरोप है कि वसीम, नाजिम, नईमुद्दीन और अयान ने मिरीजा व उनके परिवार से मारपीट की। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चाकू से हमला किया, पथराव किया और फायरिंग का भी आरोप है। इस घटना में हसीन, रिहान, इमरान उर्फ हैप्पी और जहीम घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed