{"_id":"6aac4dd113d89bdb1f00cb95","slug":"violent-clash-over-land-dispute-two-injured-jhansi-news-c-420-1-jd11004-13129-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, दो घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दतिया। सोनागिर थाना क्षेत्र के महेवा गांव में 10 बीघा जमीन के पुराने विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ है। खेत पर धान की फसल की रखवाली कर रहे दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महेवा गांव निवासी प्रिंस यादव और राममिलन यादव अपने खेत पर थे। इसी दौरान विपक्ष के कई लोग वहां पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हमले में प्रिंस यादव के सिर में गंभीर चोट आई है। राममिलन यादव के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया है। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। परिजनों ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच 10 बीघा कृषि भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद है। इस जमीन पर पहले भी कई बार कहासुनी और मारपीट हो चुकी है।
सिनावल थाना प्रभारी निशा मावई ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। घायल युवकों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस जल्द ही कानूनी कार्रवाई करेगी।