फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurugram Police took the son

Chandigarh News: 15 करोड़ के प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री, कुमार ब्रदर्स केमिस्ट के बेटे को पूछताछ के लिए ले गई गुरुग्राम पुलिस

Fri, 18 Sep 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Gurugram Police took the son
चंडीगढ़। गुरुग्राम के पॉश सुशांत लोक में करीब 15 करोड़ रुपये के प्लॉट की रजिस्ट्री में फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल से जुड़े मामले की जांच बुधवार को चंडीगढ़ पहुंची। गुरुग्राम आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की टीम सेक्टर-11 पहुंची और नामी दवा कारोबारी कुमार ब्रदर्स केमिस्ट के मालिक के बेटे शारून सिंगला को पूछताछ के लिए साथ ले गई। गुरुग्राम पुलिस ने इसकी सूचना चंडीगढ़ पुलिस को दी, जिसके बाद डीडीआर दर्ज की गई। हालांकि, पूछताछ के बाद शारून को छोड़ दिया गया। गुरुग्राम पुलिस के अनुसार मामला संवेदनशील होने के कारण जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की जा सकती। सबसे बड़ा सवाल यह है कि गुरुग्राम पुलिस को शारून सिंगला से पूछताछ के लिए फोन या नोटिस के जरिये बुलाने के बजाय खुद चंडीगढ़ क्यों आना पड़ा और उसे अपने साथ क्यों ले जाना पड़ा।
विज्ञापन


18 फरवरी को दर्ज हुई थी एफआईआर
गुरुग्राम पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सेक्टर-29 थाने में 18 फरवरी 2026 को एफआईआर नंबर 90 दर्ज की गई थी। इसमें बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 338, 340 और 61 लगाई गई हैं। एफआईआर में करीब 15 करोड़ रुपये के प्लॉट की रजिस्ट्री में फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का आरोप है।
विज्ञापन

गुरुग्राम ईओडब्ल्यू-1 में तैनात एएसआई अमित कुमार और एएसआई संदीप कुमार जांच के सिलसिले में चंडीगढ़ पहुंचे थे। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस को कार्रवाई की जानकारी दी और इसके बाद सेक्टर-11डी स्थित शॉप नंबर 7-8 में दवा कारोबारी के कार्यालय में पहुंचकर शारून से पूछताछ की। पुलिस जांच में दस्तावेजों की तैयारी और इस्तेमाल के साथ रजिस्ट्री की प्रक्रिया से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी देखी जा रही है। शारून को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed