फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   साइकिल सवार पेंटर की गोली मारकर हत्या

साइकिल सवार पेंटर की गोली मारकर हत्या

Sun, 17 Sep 2017 12:55 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
साइकिल सवार पेंटर की गोली मारकर हत्या
पेंटर की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव सरवट फाटक के निकट साइकिल सवार पेंटर की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार हमलावरों ने उसके सीने पर गोली मारी है। गोली लगने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या को लेकर लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने सरवट रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, सिविल लाइन थाना पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। किसी तरह से आला अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।

गांव सरवट निवासी वाजिद (25) पुत्र मुस्तफा रंगाई-पुताई का काम करता था। शनिवार शाम करीब आठ बजे वह साइकिल से घर लौट रहा था। जब वह सरवट फाटक क्रॉस करके गांव की ओर मुड़ा, तभी बाइक पर सवार हमलावरों ने उसे रोक लिया। हमलावरों ने उसके सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। गोली लगने से वाजिद की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हंगामा करते हुए वाजिद का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा निकालते हुए नारेबाजी कर हत्यारों को पकड़ने की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। हंगामे की सूचना पाकर एसपी सिटी ओमबीर सिंह और सीओ सिटी हरीश भदौरिया मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत किया। पुलिस ने बमुश्किल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच-पड़ताल कने में जुटी है। एसपी सिटी ने मृतक के परिजन से जानकारी ली, परिजनों से किसी रंजिश से इंकार किया है। लोगों के गुस्से को देखते हुए नई मंडी, सिविल लाइन, कोतवाली थाने की पुलिस फोर्स सरवट फाटक के निकट तैनात की गई है। एसपी सिटी ओमबीर सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग सका है। पुलिस अपनी ओर से जांच में लगी है। परिजनों की ओर जो तहरीर दी जाएगी, उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed