फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाई की ससुराल वालों ने हमला बोला, बहन घायल

भाई की ससुराल वालों ने हमला बोला, बहन घायल

Mon, 09 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
भाई की ससुराल वालों ने हमला बोला, बहन घायल
खतौली (मुजफ्फरनगर)। भाई की ससुराल पक्ष की ओर से आए बाइक सवार युवकों ने जानलेवा हमला करके बहन को गंभीर रुप से घायल कर दिया। जिसको गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने भाई की ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

गांव भंगेला भायंगी निवासी सोनू पुत्र छोटेलाल का अपनी पत्नी मेरठ के मवाना क्षेत्र के गांव बिराना निवासी शिवानी का विवाद चला आ रहा है। शिवानी की इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दे दी थी। मायके वालों ने सोनू व उसके परिजनों के विरुद्ध थाना खतौली पहुंचकर तहरीर दे दी थी। रविवार को मायके वाले गांव में आए हुए थे। आरोप है कि भाई सोनू की ससुराल से बाइक सवार तीन युवक आए। इन लोगों ने धारदार हथियारों से हमला करके बहन सोनिया को घायल कर दिया। आरोपी हमला करने के बाद मौके से बाइक पर बैठकर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पर पहुंची पुलिस ने घायल सोनिया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में सोनिया को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने भाई सोनू की ससुराल वालों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed