{"_id":"5af0a3c34f1c1b390a8b896e","slug":"81525720003-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर चलती कार में युवती से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर चलती कार में युवती से गैंगरेप
Updated Tue, 08 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे-58 पर दो युवकों ने एक युवती से चलती कार में गैंगरेप किया। आरोपियों ने युवती के बेटे को भी कार से फेंक दिया। आरोपी गैंगरेप के बाद पीड़िता को भी हाईवे पर फेंक कर फरार हो गए। सीओ रिजवान अहमद ने पीड़िता से घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी ने बताया कि पीड़िता की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
पीड़िता मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। उसने छपार पुलिस को घटना की जानकारी दी। बताया कि हरिद्वार निवासी एक युवक ने उसे नौकरी दिलवाने के बहाने छपार क्षेत्र में सिसौना के पास बुलाया था। वह अपने तीन साल के बेटे को लेकर वहां गई थी। शाम के समय आरोपी सिसौना बाईपास हाईवे पर मिले। उन्होंने नौकरी दिलवाने की बात कही। एक स्थान पर उन्होंने कोल्ड ड्रिक पिलाई, जिसमें कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसे कार में बैठा कर पुरकाजी जाने की बात की।
आरोप है कि कुछ दूर जाते ही आरोपियों ने उसके बेटे को चलती कार से नीचे फेंक दिया, जिसे किसी ग्रामीण ने अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद आरोपियों ने हाईवे पर ही चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में आरोपी उसे भी चलती कार से फेंक कर फरार हो गए। कुछ होश होने पर वह शाम को छपार थाने पर पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी। उसने हरिद्वार के रानीपुर थाना क्षेत्र के गोबिंदनगर निवासी एक युवक और उसके साथी के खिलाफ घटना के संबंध में तहरीर दी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान कर जांच पड़ताल में लगी है। एसपी सिटी ने बताया कि पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा दिए गए सबूतों से घटना की पुष्टि नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विवाहिता का अपहरण
छपार। एक विवाहित महिला का जबरन अपहरण करने का आरोप लगाते हुए उसके पति ने एक युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव बरला निवासी रिजवान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव का ही विवेक पालीवाल रविवार को को घर आया। उसकी पत्नी अंजुम अकेली थी उसे जबरन कार में बैठाकर ले गया। मोहल्ले वालों ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए लेकर फरार हो गया। पीडित ने पत्नी की हत्या करने की आशंका जताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।