{"_id":"5a79fc044f1c1b8e238b71b1","slug":"81517943812-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
भोपा। गांव सिकंदरपुर में रंजिशन किसान पर युवक ने फायर झोंक दिया। हादसे में किसान बाल-बाल बच गए। मामले में भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी राजकुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पांच दिन पूर्व गांव के ही योगेश ने उसके फोन पर अभद्रता की। विरोध करने पर उसके धमकियां दी गई। आरोप है कि योगेश ने बंदूक लेकर उसके घर पर धावा बोल दिया। आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायर झोंक दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। इस पर आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में भाकियू कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
अंग्रेजी मार्का की शराब पकड़ी
मीरापुर। रामराज थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्रा ने टीम के साथ सोमवार देर रात को देवल गंगनहर पुल पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली आई। जांच की गई तो ट्रॉली के बेसमेंट में छिपाकर 87 पेटी अंग्रेजी शराब भरी हुई मिली। शराब को बिजनौर की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने शराब मालिक लच्छू अहिरवार पुत्र रामदास निवासी गांव दौरिया थाना नौगांवा जनपद छतरपुर मध्यप्रदेश को पकड़ा है, जबकि एक अन्य बदमाश फरार होने में कामयाब रहा। बरामद शराब की कीमत करीब साढे छह लाख रूपए बताई गई है।
विज्ञापन
गांव की विद्युत आपूर्ति रोकने की चेतावनी
मीरापुर। गांव कुतुबपुर बिजली घर पर तैनात अवर अभियंता कपिल देव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि नया गांव भुम्मा में भारी बकायेदारी व बिजली चोरी हो रही है। जिसके चलते सात फरवरी से अनिश्चित काल के लिए गांव की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। जेई ने बताया कि गांव में अनेक बार राजस्व वसूली शिविर लगाए गए, लेकिन 17 लाख रुपये उपभोक्ताओं पर बाकी हैं। विद्युत चोरी के कारण लाइन लोस बढ़ता जा रहा है। जिस कारण विद्युत आपूर्ति बन्द करने का निर्णय लिया गया है।
टिकौला मिल ने भेजा भुगतान
मीरापुर। टिकौली चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष रवि कथूरिया ने बताया कि मिल ने 24 जनवरी से 30 जनवरी तक खरीदे गए सम्पूर्ण गन्ने का भुगतान 15.95 करोड़ रुपये संबंधित समितियों और बैंकों को भेज दिया गया है।