{"_id":"5a4fc9324f1c1b48198b5189","slug":"81515178290-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावनाएं भड़काने वाले को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भावनाएं भड़काने वाले को जेल भेजा
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)।
देवी-देवताओं के पोस्टर फाड़ने और उसकी वीडियो वायरल कर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक रविवार को कुछ युवा भीम संगठन से जुड़े लोगों ने गांव नोना में अध्यापक नैन सिंह के घर देवी-देवताओं के पोस्टर फाड़ दिए थे और परिवार की महिलाओं को कहा था कि वह डॉ भीमराव अंबेडकर और संत रविदास के सामने ही अपना शीश झुकाएं। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया था। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में संगठन से जुड़े बहादुर पुत्र सुभाष, लोकेंद्र पुत्र पाले राम निवासी बहादुरपुर, थाना सिखेड़ा व सतीश पुत्र शोभाराम गांव नोना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी युवा भीम संगठन के संस्थापक बताने वाले लोकेश कटारिया पुत्र विजय सिंह गांव पबरसा, थाना दौराला मेरठ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी को भी जेल भेज दिया।