{"_id":"5a43ecb84f1c1b001c8bb476","slug":"81514400952-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की को जन्म देने पर महिला को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की को जन्म देने पर महिला को पीटा
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़की को जन्म देने पर महिला को पीटा
खतौली (मुजफ्फरनगर)। लड़की को जन्म देने से क्षुब्ध ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता का पुलिस ने अस्पताल में उपचार कराया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को महिला थाने भेज दिया।
मोहल्ला सराफान निवासी शबा का निकाह एक वर्ष पूर्व मोहल्ला जैननगर में मुजम्मिल के साथ हुआ था। शबा ने 20 दिन पूर्व बच्ची का जन्म दिया था। आरोप है कि लड़की के जन्म देने को लेकर पति व ससुराल वाले शबा से बेहद नाराज थे। शबा ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसके ससुराल वालों ने लड़की को जन्म देने से नाराज होकर उसको मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने घायल पीड़िता का अस्पताल में उपचार कराया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को पति व ससुरालवालों के विरुद्ध तहरीर देने के लिए महिला थाना में भेज दिया। पीड़िता तहरीर लेकर महिला थाना चली गई।