{"_id":"5a3d56264f1c1b0f788b4640","slug":"81513969190-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार को लेकर दो पक्षों में विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतिम संस्कार को लेकर दो पक्षों में विवाद
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। महिला की लंबी बीमारी के कारण हुई मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर ससुराल और मायके वाले आमने-सामने आ गए। मायके वालों ने अपनी बेटी के शव को देने से मना कर दिया। मृतक महिला का पति अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा।
कोतवाली क्षेत्र के गांव वैल्ली की रहने वाली प्रीति की शादी मेरठ के शताब्दी नगर निवासी धीरज के साथ पांच साल पहले हुई थी। प्रीति कई माह से बीमार चल रही थी। बृहस्पतिवार को प्रीति के मायके वाले गंभीर हालत में प्रीति को अपने साथ ले आए। बृहस्पतिवार रात में उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक महिला का पति धीरज अपने परिवार वालों के साथ शुक्रवार को सुबह अपनी ससुराल पहुंचा। उसने अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार मेरठ में करने की बात कही। दूसरी ओर मृतक महिला के परिवार वाले उसका अंतिम संस्कार अपने गांव में ही करने की जिद पर अडे़ रहे। अज्ञात आशंका को लेकर महिला का पति अपने परिवार वालों के साथ कोतवाली पहुंचा तथा घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए महिला का अंतिम संस्कार उसके मायके में ही करने को कहा। दोनों पक्षों के लोग पुलिस के कहने पर संतुष्ट हुए।