फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दुकानों में नगदी समेत हजारों का सामान चोरी

दुकानों में नगदी समेत हजारों का सामान चोरी

Mon, 11 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
दुकानों में नगदी समेत हजारों का सामान चोरी
दो दुकानों को खंगाल डाला
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।
दुकानों में शनिवार की रात को चोरों ने कुंबल लगाकर नगदी समेत हजारों रुपयों का कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी को लेकर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग को लेकर रविवार को कोतवाली में पुलिस का घेराव किया। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को चोरी की तहरीर दे दी है।

मोहल्ला सैनीनगर निवासी रजत नारंग की जानसठ रोड शिवमूर्ति के सामने फॉर जी कलेक्शन के नाम से दुकान है। इसके बराबर में ही मोहल्ला शिवपुरी निवासी नरेश जैन और अमित जैन की किराना की दुकान है। शनिवार की रात में चोर दोनों दुकानों में पीछे की साइड से कुंबल कर अंदर घुस गए। चोरों ने फॉर जी कलेक्शन की दुकान से जींस, पैंट, शर्ट, ट्रैक शूट आदि करीब 20 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। किराना की दुकान के अंदर से चोर 15 हजार रुपये की नगदी समेत करीब 30 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। रात करीब तीन बजे गांव पिपलहेड़ा निवासी चौकीदार आजाद को चोरी होने की घटना का पता चल गया। उसने इसकी सूचना दुकानदारों के अलावा पुलिस को दी। रात में ही दुकानदार व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। रविवार की सुबह व्यापारियों में चोरी की घटना को लेकर आक्रोश फैल गया। व्यापारी एकत्र होकर कोतवाली में पहुंचे। कोतवाली में व्यापारियों ने पुलिस का घेराव करते हुए चोरी की घटना का खुलासा करने तथा रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। पुलिस ने आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत किया। घेराव करने वालों में मोनू मंगवानी, नरेंद्र सिंह गहलोत, अमित गगनेजा, रोहन अरोरा, अमित जैन, जयकुमार टेलर्स, दीपांकर जैन, रजत नारंग, आशु गुप्ता, शशांक गुप्ता आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed