फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वृद्ध महिला ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली

वृद्ध महिला ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली

Sat, 04 May 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
वृद्ध महिला ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली
वृद्ध महिला ने की आत्महत्या
विज्ञापन

सिखेड़ा। वृद्ध महिला ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक ने गंगनहर में कूदकर महिला को पानी निकाला, लेकिन तब तक वह मर चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। शुक्रवार को शाम के समय 60 वर्षीय वृद्ध महिला नंगला के गंगनहर पुल पर पहुंची। महिला पुल से गंगनहर में कूद गई। इस दौरान वहां से गांव नंगला मंदौड निवासी गौरव गुजर रहा था। उसने वृद्धा को कूदते देखकर गंगनहर में छलांग लगा दी। गौरव ने गंगनहर के अंदर से वृद्ध को बाहर तो निकाल लिया, लेकिन तब तक वह मर चुकी थी। वृद्ध महिला के गंगननहर में कूदकर आत्महत्या करने की सुचना पर पहुंची प्रभारी ट्रेनी आईपीएस श्रद्धा पांडे और थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा ने ग्रामीणों से मृतका के शव की शिनाख्त कराई, लेकिन कोई भी ग्रामीण शव की शिनाख्त नहीं कर सका। पुलिस ने बताया कि महिला के एक हाथ पर ज्ञानवती अंतराम खुदा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed