फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कालाबाजारी कर ले जा रहे 9 ड्रम केरोसीन पकड़ा

कालाबाजारी कर ले जा रहे 9 ड्रम केरोसीन पकड़ा

Mon, 25 Mar 2019 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
कालाबाजारी कर ले जा रहे 9 ड्रम केरोसीन पकड़ा
कालाबाजारी कर ले जा रहे नौ ड्रम केरोसिन पकड़ा
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। पूर्ति निरीक्षक के साथ पुलिस ने एक होटल पर छापा मारकर कालाबाजारी कर ले जा रहे नौ ड्रम केरोसिन पकड़ लिया। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक रजनी चौधरी ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पूर्ति निरीक्षक रजनी चौधरी ने मंसूरपुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि दोपहर बाद उनके विभाग को सूचना मिली थी कि मैजिक गाड़ी में अवैध रूप से केरोसिन ले जाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस के साथ पूर्ति विभाग की टीम ने नेशनल हाईवे पर एक होटल के पास जब टाटा मैजिक को रुकवा कर चालक से तेल के बारे में पूछताछ की तो वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। पकड़े गए चालक ने अपना नाम अरशद पुत्र मुजफ्फर निवासी गांव फुलत, थाना रतनपुरी बताया। चालक ने बताया कि वह खतौली से महिपाल नामक व्यक्ति के यहां से तेल जानसठ क्षेत्र के गांव रुडक़ली में ले जा रहा था। तेल किस के यहां जा रहा था उसे नहीं पता। महिपाल नामक व्यक्ति ने केवल एक मोबाइल नंबर दिया था कि रुडक़ली पहुंचकर इस नंबर पर बात कर लेना। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि बरामद तेल की मात्रा 1620 लीटर है। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने आरोपी चालक को भी पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed