{"_id":"5b71d97642c7923f804775f0","slug":"71534187894-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से हाथापाई करने पर बदमाश समेत 9 नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस से हाथापाई करने पर बदमाश समेत 9 नामजद
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस से हाथापाई करने पर बदमाश समेत नौ नामजद
खतौली। पुलिस से हाथापाई करने के मामले में वांछित बदमाश समेत परिवार के नौ लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने बदमाश और उसकी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस बाकी नामजद फरार आरोपियों को तलाश करने में जुटी है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने बताया कि मोहल्ला सराफत कॉलोनी में पुलिस मुखबिर की सूचना पर रविवार की शाम को वांछित बदमाश वसीम पुत्र रहीश को पकड़ने के लिए उसके घर पर पहुंची। पुलिस ने मकान में दबिश देकर बदमाश को पकड़ लिया। इस दौरान परिवार की महिलाओं समेत अन्य सदस्यों ने पुलिस के साथ हाथापाई करते हुए बदमाश को छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने बदमाश वसीम व उसकी मां नवाबन को पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया। पुलिस ने हाथापाई करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित संगीन धाराओं में बदमाश की बहन साहिस्ता व अन्य परिवार के सलीम, सद्दाम, शहजाद, फरमान, इंतजार व दानिश के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बदमाश व उसकी मां को जेल भेज दिया है। पुलिस बाकी नामजद फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तलाश कर रही है।