{"_id":"5b5a25f14f1c1b4f748b706c","slug":"71532634609-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में सेंध लगाकर लाखों कीमत का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री में सेंध लगाकर लाखों कीमत का माल उड़ाया
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के जानसठ रोड स्थित फैक्ट्री की दीवार में सेंध लगाकर बदमाशों ने लाखों का माल साफ कर दिया। घटना के समय चौकीदार फैक्ट्री में ही बने कमरे में सोया था, लेकिन उसे भनक तक नहीं लगी।
मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी मनोज कुमार की जानसठ रोड पर श्री महा लक्ष्मी एंटरप्राइजेज नाम से फैक्ट्री है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाया जाता है। फैक्ट्री के मेन गेट के पास ही एक कमरे में चौकीदार कामिल अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। बताया कि बुधवार देर रात बदमाशों ने फैक्ट्री की पिछली दीवार में सेंध लगा डाली और अंदर घुस गए। अंदर जाने के बाद बदमाशों ने फैक्ट्री के गोदाम व वहीं रखी बिजली की कईं मोटरें चोरी कर ली। बदमाशों द्वारा दीवार तोड़ने से लेकर मोटरें चोरी किए जाने तक फैक्ट्री परिसर में ही सोए चौकीदार व परिजनों को भनक तक नहीं लग पाई। बृहस्पतिवार को पीड़ित मनोज ने फैक्ट्री पहुंचकर टूटी गई दीवार देखकर माल चेक किया तो करीब तीन लाख रुपये कीमत की मोटरें चोरी हुई पाई गई। पीड़ित मनोज ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिस पर ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी सुखबीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल करते हुए वारदात के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।