{"_id":"5b142b454f1c1b9f6e8b60a7","slug":"71528048453-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को किया प्रेमी के परिजनों के सुपुर्द।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को किया प्रेमी के परिजनों के सुपुर्द।
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने युवती को प्रेमी के परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 11 मई को एक गांव की युवती प्रेम प्रसंग के चलते गांव के ही एक युवक के साथ फरार हो गई थी। जिसमें पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर तीन सगे भाइयों सहित चार लोगों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने एक जून को प्रेमी युगल को हिमाचल से बरामद कर युवती का डाक्टरी परीक्षण कराकर न्यायालय में पेश किया था। जहां पर युवती द्वारा दिए गए ब्यान में अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर युवती को प्रेमी के परिजनों के सुपुर्द कर हिरासत में लिए गए बिट्टू पुत्र राजेंद्र को भी रिहा कर दिया है।
दो पक्षों में मारपीट
पुरकाजी।
कस्बे के मोहल्ला कस्साबान निवासी सद्दाम ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात मोहल्ले के ही साजिद, वाजिद ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर मारपीट की। बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी नसरीन के साथ भी मारपीट की। उधर, दूसरे पक्ष ने भी थाने पर तहरीर देकर मारपीट करने का आरोप लगाया। उधर, हरिनगर निवासी महिला बेदो पत्नी बलबीर ने थाने पर तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।