फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गाय चोरी कर काटी, ग्रामीणों में रोष

गाय चोरी कर काटी, ग्रामीणों में रोष

Sat, 17 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
गाय चोरी कर काटी, ग्रामीणों में रोष
रतनपुरी/खतौली।
विज्ञापन

गांव रतनपुरी में बृहस्पतिवार की रात को अचोर किसान की गाय चोरी करके ले गए। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने तलाश की तो गाय के कटे हुए अवशेष गांव के बाहर बंद पड़े ईंट के भट्ठे पर पड़े मिले। ग्रामीणों में चोरी कर गाय काटने को लेकर रोष व्याप्त है।
रतनपुरी निवासी किसान मलखान पुत्र ननवा सिंह रार्धना रोड पर गांव के बाहरी छोर पर रहता है। बृहस्पतिवार की रात चोर घर के बाहर बंधी उसकी गाय चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह उसने ग्रामीणों की मदद से गाय को आसपास के खेतों में तलाश किया। गाय को तलाश करते समय जब ग्रामीण गांव से बाहर स्थित बंद पड़े भट्ठे के अंदर पहुंचे, तो वहां उन्हें गाय के कटे हुए अवशेष सिर, खुर और पूंछ आदि पड़े मिले। गाय के अवशेष को देख कर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाय के अवशेषों को ग्रामीणों की मदद से गड्ढे में दबवाया। पीड़ित किसान मलखान ने इस संबंध में चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


भैंस चोरी की
मंसूरपुर। गांव सोंटा निवासी राहुल ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को उसकी भैंस घेर में बंधी हुई थी। रात को चोर उसकी भैंस चोरी कर ले गए। काफी तलाश करने पर भैंस का पता नहीं चल सका है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संरक्षक नियुक्त किया
खतौली। संयुक्त व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने गली मंसूर खां निवासी हाजी इदरीस को संगठन में सहारनपुर मंडल का संरक्षक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed