फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कर्मचारी की हत्या, सभापति, प्रधान और एमडी नामजद

कर्मचारी की हत्या, सभापति, प्रधान और एमडी नामजद

Thu, 07 Sep 2017 12:37 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी की हत्या, सभापति,  प्रधान और एमडी नामजद
कासमपुर के ईख के खेत में मिली लाश
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)।
कासमपुर में युवक की धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या कर दी गई। युवक तीन दिन से गायब था। बुधवार को युवक का शव उसके ताऊ के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। मृतक के पिता ने सहारनपुर के सहकारी समिति के एमडी, सभापति और ग्राम प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

छपार थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी डॉ ऋषिपाल का पुत्र सुमित उर्फ सोनू (26) सोमवार सुबह अचानक लापता हो गया था। जब वह शाम तक वापस नहीं आया, तो उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार को पिता की ओर से छपार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। बुधवार सुबह जब परिजन खेत में चारा लेने गए. तो बराबर में ताऊ के ईख के खेत में सुमित का शव पड़ा मिला। उसकी सिर पर धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या की गई थी। सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि सुमित जनपद सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान के गांव नन्हेड़ा गुर्जर की सहकारी समिति में नौकरी करता था। उसे नौकरी से हटा दिया गया था। अब वह हाईकोर्ट से मुकदमा जीत चुका था और एक दो दिन में ज्वाइनिंग करने वाला था। आरोप लगाया कि सुमित की कई बार समिति के सचिव और सभापति से कहासुनी और हाथापाई भी हुई, लेकिन उस समय वहां की पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। मृतक के पिता ने समिति के सभापति सिकंदर सिंह, प्रबंध निदेशक यशवीर सिंह, ग्राम प्रधान विरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू, संचालक विनोद ,संजय ईश्वर सिंह के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed