फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दुल्हेरा और पलड़ी में भी कटी महिलाओं की चोटी

दुल्हेरा और पलड़ी में भी कटी महिलाओं की चोटी

Tue, 08 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
दुल्हेरा और पलड़ी  में भी  कटी महिलाओं की चोटी
दुल्हेरा और पलड़ी में भी कटी महिलाओं की चोटी
विज्ञापन

शाहपुर। क्षेत्र के गांव दुल्हेरा और पलड़ी में दो महिलाओं की चोटी कटने से सनसनी फैल गई। भयभीत महिलाएं बदहवास हो गई। घटना से मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। चोटी कटने की घटना से ग्रामीण जागकर रात गुजार रहे हैं। उधर, पुलिस इसे महज अफवाह करार दे रही है।

शाहपुर के गांव दुल्हेरा में राजपाल की पत्नी मुनेश का दावा है कि रविवार रात करीब दस बजे उसे घर में अजीब तरह की बिल्ली दिखी। बिल्ली को भगाने वह उठी तो वह आंखों से ओझल हो गई। मध्यरात्रि बारिश आने के बाद मुनेश कमरे में जाकर लेट गई। कमरे में ही उसकी चोटी में झटका लगने का अहसास हुआ। उसने उठकर देखा तो चोटी कट चुकी थी। इससे परिजनों में दहशत फैल गई। ग्राम प्रधान अरविंद और अन्य ग्रामीणों की रात्रि में ही भीड़ जुट गई। सोमवार सुबह पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली और पीड़िता से भी पूछताछ की। दूसरी ओर, गांव पलड़ी में भी एक महिला की सोते समय चोटी काट ली गई। महिलाओं की चोटी कटने से ग्रामीणों में दहशत है। बता दें कि चंद रोज पहले गांव दुल्हेरा में भूतनी आने का शोर मचा था, जिस पर ग्रामीण पहरा देकर उसकी तलाश में लगे हैं। उधर, इस बारे में एसपी देहात अजय सहदेव ने कहा कि यह कोरी अफवाह है। पुलिस भी अपने स्तर से नजर रखे हुए है। इस तरह की अफवाहों को बल देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed