{"_id":"5cdc5f3abdec2207334c386a","slug":"61557946170-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदा पानी फैलाने पर शुगर मिल पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गंदा पानी फैलाने पर शुगर मिल पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदा पानी फैलाने पर शुगर मिल पर मुकदमा
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। एक भाजपा नेता की शिकायत पर गंदा पानी क्षेत्र में फैलाने पर उत्तम शुगर मिल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएम के निर्देश पर कानूनगो और लेखपाल की जांच में मामला सही पाया गया। मिल से निकलने वाला पानी क्षेत्र में फैला हुआ था, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका है।
पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव मांडला निवासी बीजेपी नेता मनोज पंवार ने नौ मई को डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी द्वारा मिल से निकलने वाला गंदा पानी नाले में छोड़ा जा रहा है। इसकी निकासी नहीं होने से पानी गांव मांडला के निकट रुका हुआ है, जिसमें मच्छर पैदा हो जाने से बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। बार-बार कहने के बावजूद पानी की निकासी का कोई इंतजाम मिल प्रशासन द्वारा नहीं कराया जा रहा है, जिसमें डीएम के आदेश पर कानूनगो व लेखपालों द्वारा जांच की गई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर डीएम ने मिल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए थे, जिसमें बुधवार को सिंचाई विभाग के जेई राजकुमार सैनी ने डीएम के आदेश की कॉपी सहित पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उत्तम शुगर मिल प्रबंधन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।