फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खाकी के नुमाइंदों ने भाजपा नेताओं को धुना

खाकी के नुमाइंदों ने भाजपा नेताओं को धुना

Sat, 02 Mar 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
खाकी के नुमाइंदों ने भाजपा नेताओं को धुना
खाकी के नुमाइंदों ने भाजपा नेताओं को धुना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के आलू मंडी चौक के निकट शुक्रवार देर रात क्राइम ब्रांच के दो पुलिसकर्मियों ने कार सवार भाजपा नेताओं के साथ हुई कहासुनी के बाद उनकी जमकर धुनाई कर दी। भाजपा नेताओं ने शहर कोतवाली में जमकर हंगामा किया, जिन्हें उस समय समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया, लेकिन एक भाजपा नेता का मारपीट में हाथ टूटने के चलते शनिवार सुबह सीओ सिटी को आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई, जिन्होंने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अबूपुरा निवासी भाजपा नेता व वार्ड-38 सभासद अमित गोयल उर्फ बॉबी शुक्रवार रात साथी भाजपा नेताओं दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी कंवरपाल व सराफा बाजार निवासी आदित्य वर्मा के साथ कार से मेरठ रोड की तरफ से शिवचौक आ रहे थे। आरोप है कि पीछे से स्कूटर पर आए क्राइम ब्रांच के दो पुलिसकर्मियों ने आलू मंडी चौक पर उनकी कार रुकवाकर गालीगलौज की। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने तीनों भाजपा नेताओं की जमकर धुनाई कर दी। भाजपा नेताओं से मारपीट की सूचना से शिवचौक पर रात्रि जागरण में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने शहर कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे अफसरों व इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए गुस्साए भाजपाइयों को बामुश्किल समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं, शनिवार सुबह घायल भाजपा नेताओं ने मेडिकल कराया तो कृष्णापुरी निवासी कंवरपाल का हाथ टूटा मिला, जिससे भाजपा नेता फिर से भड़क उठे और सीधे सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया से मिलकर आरोपी दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर आला पदाधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी गई। सीओ सिटी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed