फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्रा के अपहरण के मामले में युवक पर रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार

छात्रा के अपहरण के मामले में युवक पर रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार

Fri, 11 Jan 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
छात्रा के अपहरण के मामले में युवक पर रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार
देवबंद (सहारनपुर)। ट्यूशन पढने गई छात्रा के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। छात्रा करीब दस दिन पूर्व ट्यूशन पढने के लिए गांव से देवबंद आ रही थी। लेकिन उसके बाद घर नहीं पहुंची। तलाश करने पर परिजनों को उसकी साइकिल सड़क पर खड़ी मिली थी। इस मामले में परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई हुई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया था कि 2 जनवरी को बेटी गांव से देवबंद ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश की गई। फतेहपुर गांव के पास उसकी साइकिल सड़क पर खड़ी मिली। जिसके बाद 4 जनवरी को कोतवाली में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उक्त व्यक्ति के मुताबिक तलाश करने के दौरान जानकारी मिली कि बेटी को सांपला खत्री गांव निवासी शादाब बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में गुमशुुदगी को अपहरण की धाराओं में तरमीम कर दिया है। साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने एससी/एसटी की कार्रवाई भी की है। आरोपी फरार है पुलिस उसकी तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

घलौली में लगी सोलर लाइट का बैटरा गायब, छह माह से अंधेरा पसरा
देवबंद (सहारनपुर)। घलौली गांव की बीच सडक़ पर लगी सोलर लाइट का बैटरा गायब होने से वहां पिछले करीब छह माह से अंधेरा पसरा हुआ है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घलौली गांव के बीच से होकर जाने वाला मार्ग सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे से जुड़ता है। इस मार्ग पर पथ प्रकाश के लिए शासन स्तर से सोलर लाइट लगी हुई थी। लेकिन यह पिछले करीब छह माह से बंद पड़ी है। जिसकी वजह से यहां अंधेरा पसरा रहता है और लोगों को परेशानी हो रही है। बताया जाता है कि सोलर लाइट पर लगा बैटरा गायब है। जिसके बारे में कई बार शिकायत भी की गई। लेकिन आज तक बैटरे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed