{"_id":"5bc8dafbbdec2269871edc6a","slug":"61539889915-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात सुशील मूंछ के घर कुर्की नोटिस चस्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुख्यात सुशील मूंछ के घर कुर्की नोटिस चस्पा
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशील मूंछ के घर कुर्की नोटिस चस्पा
मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड पर एक साल पूर्व हुई सुशील उर्फ चीकू की हत्या में फरार चल रहे एक लाख के इनामी कुख्यात सुशील मूंछ के घर पर पुलिस ने धारा-82 के तहत कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचेंडा रोड पर 16 अक्तूबर 2017 को दूध डेयरी पर दिन निकलते ही सुशील उर्फ चीकू की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। सुशील के बेटे कबीर ने अज्ञात में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में हत्या में कुख्यात सुशील मूंछ व उसके गिरोह का नाम सामने आया था, जिसमें पुलिस ने पीनना निवासी मनोज उर्फ लंगड़ा, द्वारिकापुरी निवासी करन वत्स और हुसैनपुर, बोपाड़ा निवासी संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सुशील मूूंछ के बेटे मंजीत उर्फ टोनी व संकेत शर्मा ने एक पुराने मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जबकि वारदात में शामिल दीपक गिरि को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस के अनुसार सुशील हत्याकांड में फरार चल रहे सुशील मूंछ पर बाद में पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर दिया था। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि सुशील हत्याकांड में अब कुख्यात सुशील मूंछ के घर पर धारा-82 के तहत कुर्की नोटिस चस्पा कर दिए हैं।