फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बुढ़ाना से नाबालिग को अगवा कर रौंदी अस्मत

बुढ़ाना से नाबालिग को अगवा कर रौंदी अस्मत

Sat, 01 Sep 2018 12:42 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना से नाबालिग को अगवा कर रौंदी अस्मत
मुजफ्फरनगर। दंगा पीड़ित की नाबालिग बेटी का बुढ़ाना से अपहरण कर बनत के चार युवकों ने झिंझाना में बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश की। बाद में आरोपी अपहृत किशोरी को करनाल हाईवे पर छोड़ फरार हो गए, जहां से बुढ़ाना कोतवाली के दरोगा ने परिजनों के साथ मिलकर बरामद कर लिया। पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया कि तीन दिन से पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसके बाद उन्होंने एसपी सिटी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शामली जनपद के एक गांव निवासी ग्रामीण शुक्रवार को नाबालिग बेटी और पत्नी को साथ लेकर अधिवक्ता दीपक कुमार के साथ पुलिस ऑफिस में एसपी सिटी ओमबीर सिंह से मिला। पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि दंगे के समय वह गांव छोड़कर शामली के एक गांव में किराए के मकान में रहने लगा था। वहां कुछ लड़के उसकी बेटी को परेशान करने लगे थे। जिसके बाद वह करीब एक सप्ताह पूर्व बुढ़ाना कस्बे के एक मोहल्ले में आकर रहने लगा था। पीड़ित के अनुसार, 27 अगस्त को उक्त चार युवक बुढ़ाना पहुंचे और उसकी बेटी को अगवा कर ले गए। आरोप है कि चारों युवकों ने लड़की को शामली के झिंझाना क्षेत्र में अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश की। अगले दिन आरोपी उसको लेकर हरियाणा चले गए, जहां एक कैंटर चालक द्वारा शक जताए जाने पर आरोपी उसे करनाल हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन बुढ़ाना कोतवाली पुलिस के साथ वहां पहुंचे और लड़की को बरामद करने के साथ ही एक आरोपी के भाई को भी पकड़ लिया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। आरोप है कि पुलिस ने न तो किशोरी का मेडिकल कराया और न ही आरोपियों की गिरफ्तार कर रही है। एसपी सिटी ने पीड़ित को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर भेज दिया। उधर, मामले में बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतुरा का कहना है कि 27 अगस्त को तहरीर मिलने के तत्काल बाद एसआई हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम लड़की की बरामदगी के लिए उसके परिजनों के साथ बनत रवाना कर दी गई थी, जहां से आरोपी फरार मिले। वहां से आरोपियों के परिजनों द्वारा लड़की हरियाणा के करनाल में बताई गई, जहां से लड़की के साथ ही एक आरोपी के भाई को भी हिरासत में ले लिया गया था। इंस्पेक्टर के अनुसार, इसके बाद दोनों पक्षों में समझौते की बात हुई, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने कोई कार्रवाई न करने की बात कहते हुए आरोपी के भाई को छुड़वा दिया था। अब फिर से लड़की पक्ष अपहरण व दुष्कर्म का आरोप लगा रहा है, जिसकी तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed