फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला को लेकर पति व प्रेमी में जूतम-पैजार

महिला को लेकर पति व प्रेमी में जूतम-पैजार

Wed, 25 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
महिला को लेकर पति व प्रेमी में जूतम-पैजार
महिला को लेकर पति व प्रेमी में झड़प
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला खालापार में महिला के पति व प्रेमी के बीच जमकर जूतमपैजार हुई। आरोप-प्रत्यारोप के बीच हो रही मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी युवक का रविवार शाम पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर युवक ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी, जिसके बाद पत्नी मायके जाने के नाम पर गुस्से में घर से निकलकर चली गई। हालांकि मायके के नाम पर घर से निकलने के बाद महिला मोहल्ले में ही रह रहे अपने एक रिश्तेदार युवक के घर पहुंच गई, जहां वह रात भर उसके घर में ही रही। इसके बाद सोमवार को भी महिला व उसका रिश्तेदार युवक दोनों दिनभर एक-दूसरे के साथ अंतरंगता से घूमते रहे, जिन्हें महिला के पति के किसी दोस्त ने एक साथ देख लिया। उसने इसकी जानकारी महिला के पति को दे दी, जिससे वह गुस्से में आगबबूला होकर रिश्तेदार युवक के घर जा पहुंचा, जहां दोनों के बीच महिला के संबंधों को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच सरेबाजार जूतम-पैजार हो गई, जिससे हंगामा खड़ा हो गया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी, जिस पर डायल-100 की पीसीआर मौके पर पहुंच गई और दोनों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद रातभर दोनों युवक हवालात में ही बंद रहे। दोनों के रिश्तेदार होने के चलते उन्हें छुड़ाने के लिए मंगलवार को उनके परिजन थाने जा पहुंचे, जहां झगड़े की माफी-तलाफी कर उनके बीच समझौता करा दिया गया। इसके बाद पुलिस ने भी लिखित समझौतानामा लेकर उन्हें छोड़ दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed