फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में दबोचे दो लुटेरे

मुठभेड़ में दबोचे दो लुटेरे

Wed, 27 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचे दो लुटेरे
तितावी। हैदरनगर-जलालपुर मार्ग पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों शातिर लूटपाट को अंजाम देने के लिए खड़े थे, जिन्हें सूचना मिलने पर दबोच लिया गया।
विज्ञापन

तितावी थाना पुलिस ने मंगलवार शाम के समय गांव हैदरनगर-जलालपुर मार्ग पर सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान शुरू किया था। इसी दौरान वहां पहुंचे बाइक सवार तीन संदिग्ध युवकों को देख पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया, जबकि तीसरा फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक गांव टपराना निवासी सन्नी व कच्ची गढ़ी निवासी विक्की हैं। उनके फरार साथी की पहचान सैदपुरा खुर्द निवासी काला के रूप में हुई है। एसओ सूबेसिंह यादव ने बताया कि पकड़े गए बदमाश लूटपाट के इरादे से खड़े थे, जिनकी सूचना पर उन्हें दबोच लिया गया। वहीं, चर्चा है कि पुलिस ने सोमवार को बघरा स्थित दरगाह आलिया पर आयोजित अंजुमन में मोबाइल चोरी करने की सूचना पर उक्त युवकों को पकड़ा था, जिन्हें रात भर बैठाने के बाद मंगलवार शाम मुठभेड़ में गिरफ्तार दर्शाकर शातिर लुटेरों के रूप में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed