फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खेल के विवाद में फायरिंग

खेल के विवाद में फायरिंग

Sun, 03 Jun 2018 12:19 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खेल के विवाद में फायरिंग
खेल के विवाद में फायरिंग
विज्ञापन

बुढ़ाना। परासौली गांव में क्रिकेट के खेल में दो समुदायों के युवाओं के बीच कहासुनी व गालीगलौज हो गई। एक समुदाय के युवकों ने गांव में पथराव और फायरिंग की। फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई। हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ की। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली में युवक क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान आरिफ उर्फ काला (18) पुत्र शमशाद का रोहित (14) पुत्र रामकरण के साथ विवाद हो गया। इस विवाद में दोनों के बीच गालीगलौज हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि देखते ही देखते आरिफ पक्ष के युवाओं ने देशी तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। फायर की आवाज सुनते ही गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण अपने-अपने घरों में दुबक गए। गांव में सन्नाटा छा गया। रोहित डरकर किसी प्रकार घटनास्थल से भाग गया। आरोप है कि फायरिंग करने वाले रोहित की माता मिथलेश की कंफेक्शनरी की दुकान पर पहुंचे। दूसरे समुदाय के इन युवाओं ने दुुकान में जमकर तोड़फोड़ की। दुकान में रखे गल्ले से पैसे निकाल लिए। दुकान का सामान सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान पथराव में मिथेलश और रोहित घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर जयभगवान यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर रात करीब आठ बजे सीओ हरिराम यादव और एसपी देहात अजय सहदेव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed