{"_id":"6a9c51efe8b629e4b301c2d3","slug":"woman-arrested-in-kidnapping-and-blackmail-case-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-160640-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अपहरण और ब्लैकमेलिंग मामले में महिला गिरफ्तार, 1.10 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अपहरण और ब्लैकमेलिंग मामले में महिला गिरफ्तार, 1.10 लाख रुपये बरामद
Sat, 05 Sep 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
रतिया। थाना शहर पुलिस ने अपहरण, मारपीट, चोट पहुंचाने और ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने के मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से मामले से संबंधित 1.10 लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान वारदात में शामिल अन्य आरोपियों और बरामद राशि के संबंध में पूछताछ करेगी।
शहर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह के अनुसार, बहबलपुर निवासी सुशील कुमार ने 4 सितंबर को शिकायत दी थी। उसने आरोप लगाया कि 31 अगस्त को फतेहाबाद रोड स्थित डेरा कैंटीन के पास उसका अपहरण कर मारपीट की गई। आरोपियों ने भय दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया और 7.50 लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
-- -- -- -- -- -
तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई थी प्राथमिकी
पुलिस ने शिकायत के आधार पर फतेहाबाद निवासी अनुज, अनिल और रवि सहित तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की । मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर परवीन कुमार को सौंपी गई है। शिकायत मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए अब महिला आरोपी को गिरफ्तार किया।