{"_id":"6a9c5286598517c2560b35b5","slug":"mentally-ill-person-drove-away-with-a-car-that-had-the-key-left-in-the-ignition-hapur-news-c-135-1-hpr1001-147859-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सड़क पर चाबी लगी कार को ले गया मानसिक रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सड़क पर चाबी लगी कार को ले गया मानसिक रोगी
विज्ञापन
कार लूट की सूचना के बाद जानकारी करते कोतवाल। स्रोत: पुलिस
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित पुरानी चुंगी रामपुर रोड पर शुक्रवार की देर रात एक मानसिक रूप से बीमार युवक सड़क पर चाबी लगी कार में पिछली सीट पर बैठे एक युवक को लेकर भाग निकला। बाद में युवक को उसे रामपुर रोड स्थित एक फैक्टरी के पास उतार दिया। कार स्वामी ने डायल 112 पर कॉल पर पुलिस को कार लूट की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने शनिवार की सुबह युवक को कार समेत पकड़ लिया।
नगर के गढ़गेट स्थित मोहल्ला निवासी इमरान शुक्रवार की देर रात अपने एक परिचित के साथ गुलावठी से आकर बुलंदशहर रोड स्थित रामपुर रोड के पास मिठाई लेने के लिए रुक गए। कार में चाबी लगी थी व उनका एक साथी पिछली सीट पर बैठा था। इसी बीच रामपुर रोड निवासी मानसिक रूप से बीमार युवक कार में बैठ गया।
युवक कार स्टार्ट कर उसे रामपुर रोड की ओर फरार हो गया। पिछली सीट पर बैठे युवक को डरा धमकाकर आरोपी रामपुर रोड पर उतारकर कार लेकर फरार हो गया। इमरान ने डायल 112 पर कॉल पर कार लूट की सूचना पुलिस को दी। लूट की सूचना पर सीओ अनीता चौहान व नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच की। जांच में लूट की घटना न होने व मानसिक रोगी के कार ले जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि आरोपी का पिछले कई वर्षों से उपचार चल रहा है। पुलिस टीम ने उसे पकड़कर कार को बरामद कर लिया है। आरोपी को भी परिजनों के सुपर्द कर दिया गया है।