फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Armed miscreants robbed a vehicle driver of 7.40 lakh

Fatehabad News: वाहन चालक से हथियारबंद बदमाशों ने 7.40 लाख रुपये लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Armed miscreants robbed a vehicle driver of 7.40 lakh
गांव खारा खेड़ी के पास लूट की हुई वारदात में टूटे गाड़ी के शीशे
फतेहाबाद। गांव खाराखेड़ी में सारंगपुर रोड पर शनिवार शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक वाहन रोककर करीब 7 लाख 40 हजार रुपये लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस, बड़ोपल चौकी प्रभारी तथा सीआईए टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

संदीप निवासी आदमपुर, प्रमोद उर्फ सेंटी निवासी सदलपुर तथा कुलदीप निवासी अलकपुरा ढाणी, सदलपुर कार में सवार होकर आदमपुर के भादरा रोड से शाम करीब 6 बजे निकले थे। बताया गया है कि उनके पास 7 लाख 40 हजार रुपये थे। ये रुपये बड़ोपल में भादू पेट्रोल पंप पर देने था।
विज्ञापन

करीब 6:35 बजे जब वे खाराखेड़ी से सारंगपुर रोड की तरफ जा रहे थे उसी दौरान एक बिना नंबर की कार ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। कार में करीब चार लोग सवार थे। इनमें से एक व्यक्ति ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बदमाशों ने वाहन को रुकवाने के बाद फायरिंग की और 7 लाख 40 हजार रुपये लूटकर मौके से भाग गए। प्रारंभिक जानकारी में आरोपियों द्वारा कई राउंड फायर किए जाने की भी बात सामने आई है। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार का कहना है कि मामले की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed