फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :coaching teacher first ensnared student in romantic trap then under

मुजफ्फरपुर: कोचिंग शिक्षक पर छात्रा को शादी का झांसा देने का आरोप, दहेज नहीं मिला तो मुकरा; आठ पर केस

Sat, 05 Sep 2026 10:34 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2026 10:34 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में कोचिंग संचालक पर छात्रा को शादी का झांसा देने, दहेज में 20 लाख रुपये और कार की मांग करने तथा शादी से इनकार के बाद आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता के बयान पर महिला थाने में शिक्षक, उसके पिता समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :coaching teacher first ensnared student in romantic trap then under
कोचिंग संचालक

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में कोचिंग पढ़ाने के दौरान छात्रा को प्रेमजाल में फंसाने और फिर शादी का झांसा देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शिक्षक शादी से मुकर गया और छात्रा को आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इस मामले में पीड़िता के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक, उसके पिता समेत आठ लोगों को नामजद किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मई 2026 में वह कांटी थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर स्थित एक कोचिंग संस्थान में अंग्रेजी की पढ़ाई करने जाती थी। इसी दौरान उसकी पहचान कोचिंग संचालक नीरज से हुई। पढ़ाई के दौरान आरोपी उसके संपर्क में आया और धीरे-धीरे शादी का प्रस्ताव रखने लगा। इसकी जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी। दोनों परिवारों की सहमति के बाद शादी को लेकर बातचीत आगे बढ़ी।

विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, इस दौरान आरोपी शिक्षक लगातार अपने फोन के व्हाट्सऐप के जरिए वीडियो कॉल और चैट के माध्यम से उसके संपर्क में रहता था। उसका रिश्ता पहले कहीं और तय हो चुका था, जिसे आरोपी ने शादी का झांसा देकर तुड़वा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी के परिजनों की ओर से दहेज में 20 लाख रुपये और करीब 15 लाख रुपये कीमत की कार की मांग की गई। इतनी बड़ी रकम और खर्च वहन करने में असमर्थता जताने पर आरोपी पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी उसे कई जगहों पर घुमाने ले गया और इस दौरान उसके साथ गलत नीयत से यौन शोषण का प्रयास किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि शादी से इनकार करने के बाद आरोपी अब व्हाट्सऐप चैट, फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।



ये भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ का कहर: पटना समेत कई जिलों के निचले इलाके में फैला पानी, 6.65 लाख लोग प्रभावित; जानिए हाल

पीड़िता के अनुसार, उसके पिता को कथित तौर पर प्रताड़ित करने और इलाके में अफवाह फैलाने के लिए कुछ स्थानीय लोगों का भी सहारा लिया गया। इससे उसका परिवार दहशत में है। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच की जिम्मेदारी एएसआई कुसुम कुमारी को सौंपी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed