फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अमर उजाला ब्यूरो कॉलेज से लौट रहे छात्र पर चाकू से हमला

अमर उजाला ब्यूरो कॉलेज से लौट रहे छात्र पर चाकू से हमला

Sat, 06 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो कॉलेज से लौट रहे छात्र पर चाकू से हमला
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

कॉलेज से घर लौट रहे छात्र पर कुछ युवकों ने हॉकी और चाकू से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। घायल के पिता की ओर से नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
नई मंडी के सुख विहार कालोनी निवासी जयपाल ने मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि उसका बेटा गुलनरेश्वर लाला जगदीश प्रसाद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। आरोप है कि उसका बेटा कॉलेज से लौट रहा था। जब वह सहावली नाले के पास पहुंचा, तो जानसठ रोड निवासी पंकज ऐरन ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर उस पर हॉकी, डंडों और चाकू से हमला कर दिया। हमले में गुलनेरश्नर गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली पुलिस ने सुजडू निवासी शहजाद पुत्र शमशाद और लालू उर्फ आजाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि दोनों एक घर में घुस परिजनों पर हमला करने के मामले में वांछित थे। उधर, मुजफ्फरनगर नई मंडी पुलिस ने नसीरपुर निवासी हारून, डोला उर्फ शादाब, शमशाद, अय्यूब व मखियाली निवासी अमित राठी को गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया है।
विज्ञापन


तमंचे समेत दो युवक दबोचे
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक सुनील यादव ने शेरपुर रोड पर गश्त के दौरान दो युवकों को तमंचों समेत गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी फैसल पुत्र शहजाद और समद पठान पुत्र नौशाद पठान निवासी खादरवाला वहां किसी लूटपाट की नीयत से घूम रहे थे। पुलिस ने दोनों का चालान कर जेल भेज दिया। उधर, शहर कोतवाली के खालापार में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से भी मामला दर्ज किया है। दक्षिणी खालापार निवासी समरजहां पत्नी नसीम ने मौहल्ले के ही साबिर, जावेद पुत्रगण खलील व सरफराज, शाहनवाज पुत्रगण हनीफ के खिलाफ घर में घुस कर परिजनों से मारपीट और फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष की रिपोर्ट पहले ही दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीकर मचाया उत्पात
मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी में रात को तीन शराबी युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि युवकों ने फायरिंग भी की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

नई मंडी क्षेत्र की गांधी कालोनी में बृहस्पतिवार रात को तीन युवकों ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया। कुछ लोगों ने विरोध किया, तो युवको ने फायरिंग कर दी। जिससे वहा दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। इस दौरान पुलिस के साथ भी अभद्रता की गई। बताया गया कि कुछ आरोपी फरार हो गए, जिनमें एक सभासद का पुत्र भी शामिल था। रात में ही काफी लोग नई मंडी कोतवाली पर जमा हो गए। पुलिस ने तीनों की डॉक्टरी भी कराई। बाद में माफी मांगने पर उन्हें छोड़ दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed