{"_id":"59a46c914f1c1b79018b45f7","slug":"61503947921-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के भागने से इंकार करने पर युवती ने किया आत्मदाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के भागने से इंकार करने पर युवती ने किया आत्मदाह
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम दीवानी ने आत्मदाह किया
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। कसबे में एक युवती ने प्रेमी के फरार होने से इंकार करने पर आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने मृतका के पिता की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश जारी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
शाहपुर कसबे के मोहल्ला दरबार निवासी तुरावली की बेटी निशा का कसबे के ही युवक हुसैन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के विरोध करने पर सोमवार को दोनों ने घर से फरार होने का इरादा बनाया। युवती अपने घर से निकल गई। इसकी भनक युवती के मां को लग गई। वह आरोपी युवक के घर गई और उसके परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने हुसैन को इज्जत का वास्ता देकर समझा लिया। इस बीच रास्ते में युवती ने हुसैन को फोन कर मौके पर आने को कहा। उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया। युवती घर लौट आई। घर आकर उसने फिर से हुसैन को फोन किया। धमकी दी कि यदि उससे जाने से इंकार किया तो वह जान दे देगी। युवक ने फिर साथ चलने से इंकार कर दिया। उसका जवाब सुनकर युवती ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर अपने शरीर में आग लगा ली। उसकी चीखपुकार सुनकर परिजन पहुंचे। परिजनों ने उसके ऊपर कपड़े डालकर आग बुझाई। बुरी तरह से झुलसी युवती को परिजन तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए। यहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर शाहपुर आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। शाहपुर इंस्पेक्टर बीपीएस यादव ने बताया कि युवती के पिता की ओर से आरोपी हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश जारी है। युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।